1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली: कोटहि माता मंदिर के 6वें स्थापना दिवस पर धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा


महराजगंज/नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नं०7 राहुल नगर में स्थित कोटहि माता मंदिर के 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा। उक्त शोभायात्रा को न०पं०सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी द्वारा रिबन काटकर मन्दिर से रवाना किया गया यह शोभायात्रा नगर के राहुलनगर,सुभाष नगर होते हुए सोनौली रामजानकी चौराहे पे पहुँचा जहा अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने शोभायात्रा में सम्मिलित सभी भक्तजनों के लिए मिष्ठान एवं पानी का व्यवस्था किया। और मंदिर के समिति को आर्थिक सहयोग भी किया। इस अवसर पर शिवम त्रिपाठी ने कहा की जिस तरह मेरे पिता स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी ने हर धर्म,जाति के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य किया उसी प्रकार उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर नगर का विकास करने का कार्य करूँगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम,वकील अहमद,राजू गुप्ता,प्रेम जायसवाल,अफरोज खान,विनय यादव,व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंग,आशुतोष,ध्रुव जायसवाल,रुद्रनारायन मिश्रा,रामानन्द रौनियार,अशर्फी लाल,प्रकाश,ओमप्रकाश कन्नौजिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

संवाददाता:दिलशाद अली

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post