1 / 3
2 / 3
3 / 3

भारत नेपाल सीमा पर झाड़ू लगाकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया



सोनौली/महराजगंज। स्वच्छता अभियान के तहत आज भारत नेपाल सीमा पर नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी एवं एस०एस०बी के 66वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट व नेपाल प्रशासन ने संयुक्त रूप से झाड़ू लगाकर आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने कहा कि जहाँ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मा०नरेंद्र मोदी जी स्वच्छता के प्रति अत्यंत ही गंभीर हैं,हम लोग की भी नैतिक जिम्मेदारी है कि नगर के साथ साथ देश को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर साभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम,राजकुमार नायक,व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह,रामानन्द रौनियार,अमित गुप्ता,श्रीनिवास जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

संवाददाता:दिलशाद अली

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post