महराजगंज:विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने मोगलहा - महुआरी मे डूडी नदी पर पुल व सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
नौतनवां/महराजगंज।सोमवार को अमनमणि त्रिपाठी विधायक नौतनवां ने मोगलहा महुआरी में स्थित पुल व सड़क का पूरे विधि विधान एवं पूजा अर्चना के साथ नारियल तोड़कर 4 X6स्पान आर सी सी स्पान पुल का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की मेरा लक्ष्य है नौतनवां का विकास व नौतनवां को माडल विधानसभा बनाने का,उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से नईकोट, महुआरी, मुडेहरा, परसौनी कला, पिपरहीया, पडरहवा, बनवाटारी, गजरही, गजरहा आदि आस पास के दो दर्जन गांवो का लक्ष्मीपुर ब्लाक, नईकोट भगीरथपुर रेलवे स्टेशन, अड्डा बाजार व सम्पतिहा आने जाने होगा सुलभ होगा। वार्ड नंबर 17 के जिला पंचायत प्रत्याशी संजय पान्डेय सहित तमाम गणमान्य नागरिको ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक अमनमणि त्रिपाठी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिला पंचायत प्रत्याशी संजय पान्डेय ने कहा कि इस पुल के बन जाने से लक्ष्मीपुर ब्लाक के दो दर्जन गांवों के लोगों को आने - जाने की सुविधा मिलने लगी है। मुख्यमंत्री सेतु योजना से इस पुल का निर्माण कराया जा रहा है। विधायक प्रतिनिधि देशदीपक पान्डेय ने समस्त क्षेत्रवासियों की तरफ से विधायक को आभार व धन्यवाद कहा और कहा कि यह पुल आने वाले समय मे इस क्षेत्र के विकाश मे अहम रोल अदा करेगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि देशदीपक पान्डेय, युवा समाज सेवी सोमनाथ पान्डेय, युवा नेता प्रिन्स अग्रहरी, प्रधान प्रतिनिधि मोगलहा सरवरे आलम, मणिधर,कृष्णा गुप्ता, डा. अफजल हुसैन, क्षेत्र पंचायत सफात, विपिन अग्रहरी, पारसनाथ चौरसिया, रंगीलाल, चांद खान, मनोज यादव, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
संवाददाता:दिलशाद अली


Leave Comments
Post a Comment