शिवज्योतिलिंग के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा
सोनौली/महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली में स्थित चन्चाई माता मंदिर परिसर में स्थापित शिवज्योतिलिंग के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा। उक्त शोभायात्रा में न०पं०सोनौली की अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी सम्मिलित रहें यह शोभायात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए भारत नेपाल सीमा पहुँची इसके पूर्व ज्यों ही शोभायात्रा सोनौली नगर के रामजानकी चौराहे पर पहुँची शोभायात्रा में सम्मिलित सभी भक्तगणों के लिए नगर पंचायत सोनौली की अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी जी द्वारा मिष्ठान व पानी की भी व्यवस्था की गयी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम,अफरोज खान,राजकुमार नायक,प्रेम यादव,विनोद कुमार,राधेश्याम यादव,वकील अहमद,व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह,रामानन्द रौनियार, रामअशीष तिवारी,पप्पू सिंह,चक्रबहादुर गिरी,तफ्फजूल,आशुतोष त्रिपाठी, गोरख,बबलू गुप्ता,भोला खान,संतोष पाण्डेय,अशरफी वारिस अली सहिद सिद्दीकी ,मकबूल अहमद,संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
संवाददाता:दिलशाद अली


Leave Comments
Post a Comment