1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली: 25 ग्राम हेरोइन साथ युवक गिरफ्तार


सोनौली/महराजगंज। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम नें रविवार की देर रात एक युवक को 25 ग्राम हेरोइन,भारतीय व नेपाली मुद्रा के साथ सोनौली कस्बे के टैम्पू स्टैंड में पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान विशाल जायसवाल पुत्र राधेश्याम निवासी वार्ड नंबर 14 लोहिया नगर सोनौली के रूप में हुई है। युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हेरोइन की खेप के साथ नेपाल जाने की फिराक में है जिस पर  तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस एवं एसएसबी की एक संयुक्त टीम गठित कर युवक को सोनौली टैंपू स्टैंड के पीछे दबोच लिया गया। उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन , 12360/रुपये नेपाली  एवं 10280/ रूपया भारतीय  बरामद हुआ। बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल अभय कुमार व शेषनाथ सिहं तथा एसएसबी के उपनिरीक्षक भरत हजारी , कांस्टेबल अशोक कुमार, युवराज महली, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार व भरत भूषण दास आदि शामिल रहे। सोनौली इंस्पेक्टर धनन्जय सिंह नें बताया कि पकड़े गए युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।


संवाददाता:दिलशाद अली

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post