1 / 3
2 / 3
3 / 3

इस कॉलेज के छात्र अपनी शिक्षा पूरी कर अच्छे-अच्छे पदों पर पहुचकर देश की सेवा कर रहे हैं -------- गुड्डू खान


नौतनवां(महराजगंज)- बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर आज नौतनवा स्थित राजीव गांधी पी0जी0 कालेज में बसंत पंचमी का पर्व मुख्य अतिथि पीजी कालेज के प्रबंधक डॉ0 अजीत मणि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान द्वारा ज्ञान, संगीत और कला की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित एवं पुष्प अर्पित करने के साथ सकुशल संम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूली बच्चो ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में अतिथियों ने विभीन्न खेलो में उत्तकृष्ट पर्दशन करने वाले छात्र-छात्रों को पुरस्कार व प्रसस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ0 मणि ने अपने संबोधन में कहा कि "आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सभी छात्र-छात्राओं को  ये शपथ लेना हैं कि हम अपना अथक परिश्रम कर शिक्षा ग्रहण करेंगे और अपने साथ दूसरों को भी उससे लाभान्वित करेंगे। विशिष्ट अतिथि ने बताया कि "आज माँ सरस्वती का ही आशीष हैं कि इस कॉलेज के अधिकतर छात्र- छात्राएं अपनी शिक्षा पूरी कर अच्छे-अच्छे पदों पर पहुचकर देश की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर बन्टी पाण्डेय कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो0 अर्चना पाण्डेय,उप प्राचार्य जय प्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद पाठक,रमेश चौधरी,रामेश्वर पाण्डेय,हरिश्चंद्र पाण्डेय, अखिलेश प्रजापति, अनूप पाण्डेय,ब्यासशर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता:अमजद अली

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post