बॉर्डर स्पेशल
महराजगंज
सोनौली
पिता जी द्वारा देखे गए विकास के अधूरे सपनों को पूरा करने का कार्य करूँगा---शिवम त्रिपाठी
सोनौली/महराजगंज।आदर्श नगरपंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने वार्ड नं०2 चंद्रशेखर नगर और वार्ड नं०10 जानकी नगर का भ्रमण कर वार्डवासियों से उनका कुशल क्षेम पूछते हुए उनके समस्याओं को सुन के उसका निस्तारण किया एवं विकास कार्यों व सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस अवसर पर शिवम त्रिपाठी ने कहा कि मेरे पिता जी जो विकास का वादा किये थे उनके अधूरे सपनों को आप लोग के स्नेह,आशीर्वाद और सहयोग से उसको पूरा करने का कार्य करूँगा। इस मौके पर मुख्यरूप से सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम,विनोद कुमार,वकील अहमद,पप्पू खान,व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह,रामानन्द रौनियार,तफज्जुल,मकबूल,पप्पू सिंह,अलीशेर,सुहेल,आन्ही गुप्ता,अशफाक खां,गुड्डू तिवारी,असर्फी लाल,अशुतोष तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
संवाददाता:अमजद
Previous article
Next article


Leave Comments
Post a Comment