सोनौली: नेपालियो नें सीमा पर बैरियर गिराकर किया प्रदशर्न
महराजगंज जनपद के भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी की महिला जवान के द्वारा चेकिंग करने के दौरान एक महिला तस्कर ने एसएसबी महिला जवान पर हमला कर दिया। शोर शराबे के बाद वह नेपाल भाग गई।इसके बाद सैकड़ों की संख्या में नेपालियों नें नेपाल के बेलहिया पुलिस का बैरियर गिरा कर आवागमन बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी जिसके बाद बॉर्डर पर दोनों ही देशों के पुलिस के बीच काफी तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई और देखते ही देखते दोनों तरफ की गाड़ियों के आवागमन को रोक दिया गया । सीमा पार नेपाल ससस्त्र पुलिस बल के जवानों को मूकदर्शक देख एसएसबी जवानों और पुलिसकर्मियों सहित भारतीय नागरिकों में आक्रोश बढ़ गया। इस दौरान भारतीय एसएसबी एवं मीडिया के खिलाफ नारेबाजी किया।
आपको बता दें बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे के समय भारत नेपाल सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी के जवान रोजाना की तरह नेपाल से आ रहे यात्रियों की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान भारत के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर रही एक महिला को एसएसबी की महिला जवान ने रोक कर जब उसकी चेकिंग करनी चाही तो तस्कर महिला ने एसएसबी की महिला जवान पर हमला कर सरहद पार नेपाल भाग गई और करीब सौ की संख्या में तस्करों को लेकर सरहद के मुख्य मार्ग पर लगे बैरियर को गिरा कर नारेबाजी शुरू कर दिया। तस्करों ने नेपाल की पुलिस के सामने भारतीय पुलिस के विरोध में नारे लगाए और भारतीय मीडिया के खिलाफ भी नारेबाजी किया। जिसके बाद भारतीय एसएसबी के जवान एक्शन मूड में आ गए और लाठी-डंडों के साथ बॉर्डर पर एक्टिव हो गए माहौल गर्म होता देख मौके पर महाराजगंज जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बॉर्डर का निरीक्षण कर भारतीय एसएसबी एवं नेपाल के एसपी के जवानों के साथ पूरी घटना की जानकारी ली एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिया। वही नेपाल के सीडीओ ने भी नेपाल की पुलिस की नाकामी बताते हुए माइक्रो प्लान तैयार कर पूरी घटना की इन्वेस्टिगेशन करने की बात कही जिसके अंत में जिलाधिकारी एवं नेपाल के आला अधिकारियों के साथ बैठक एवं आपसी समन्वय के बाद लगभग 4 घंटे के उपरांत बॉर्डर को फिर से बाहर कर दिया गया एवं स्थिति पहले जैसी सामान्य कर दी गई।
संवाददाता:अमजद अली


Leave Comments
Post a Comment