बॉर्डर स्पेशल
महराजगंज
सोनौली
ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला तोङकर चोरी करने के प्रयास में एक गिरफ्तार
सोनौली/महराजगंज।सोनौली थाना क्षेत्र के बड़ौदा बैंक ग्राहक सेवा केंद जगरनाथपुर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र का ताल तोडकर चोरी करने के आरोप में पुलिस से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बङौदा यू0पी0 बैक ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला तोङकर चोरी करने के प्रयास करने वाले ब्यक्ति को ग्राहक सेवा केन्द्र के मालिक प्रभुनाथ मद्देशिया एवं स्थानीय लोगो के प्रयास से पकङ लिया गया।
प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार ने बताया की ग्राहक सेवा केंद्र ताला तोड़कर चोरी करने वाले युवक ने अपना नाम गिरजा शंकर ऊर्फ अंगद दुबे पुत्र राम किकंर निवासी हथियहवा टोला फत्तेहपुर थाना नौतनवा जनपद महराजगंज बताया है। जिसके कब्जे से एक चाकू और एक हथौङा व एक टूटा हुआ ताला मिला हैं। उपरोक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
संवाददाता:दिलशाद अली
Previous article
Next article


Leave Comments
Post a Comment