सोनौली: बार्डर पर नेपालियों नें घंटों जाम कर किया हंगामा
सोनौली/महराजगंज।इंडोनेपाल के सोनौली बार्डर पर नेपाल के बेलहिया कस्बे में नेपाली नागरिकों ने घण्टों तक इंडोनेपाल सीमा को जाम कर हंगामा करते हुए नारेबाजी किया। बता दें जनपद महराजगंज के सोनौली में भारत नेपाल सीमा पर भारत से नेपाल जाने और नेपाल से भारत आने वाले सभी लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी के जवान जांच कर और पहचान पत्र देखकर प्रवेश की अनुमति देते है जिस कारण से कभी कभी लंबी कतार भी लग जाती है इस जांच से आक्रोशित नेपाली सीमा के सैकड़ों की संख्या में नेपालियों नें शनिवार दोपहर को मालवाहक ट्रकों को रोक कर आवागमन को ठप कर हंगामा खड़ा कर नारेबाजी सुरु कर दिया।हंगामें को देखते हुए सीमा के दोनों तरफ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गई। एसएसबी के अधिकारियों ने अपने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और जब भारत के उच्चाधिकारियों नें नेपाल के अधिकारियों से वार्ता की तब जाकर मामला शांत हुआ और आवागमन को पुनः चालू कराया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सोनौली धनंजय सिंह,चौकी प्रभारी अशोक कुमार,एसएसबी सहायक कमांडेंट संजय प्रसाद एवं नेपाल के डीएसपी भैरहवा इंस्पेक्टर बेलहिया ईश्वरी अधिकारी मौजूद रहे।
संवाददाता:दिलशाद अली


Leave Comments
Post a Comment