अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न०पं०सोनौली की अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी ने महिलाओं को फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया
सोनौली/महराजगंज। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न०पं०सोनौली की अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोनौली नगर क्षेत्र के समाज मे अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोनौली कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम की मुख्यातिथि न०पं०सोनौली की अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी जी रहीं और कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नौतनवां अजय सिंह चौहान ने किया । इस अवसर पर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि किसी समय महिलाओं को कमजोर समझा जाता था, किंतु इन्होंने अपनी मेहनत और मेधा शक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर ली है। इनकी इस प्रतिभा का सम्मान किया जाना चाहिए। इस मौके पे मुख्य रूप से माया त्रिपाठी,रेखा अग्रहरि,उषा,उर्मिला,भगवानी,नीता,अकबरी,दुर्गावती,पुष्पा,अंगिरा सुनीता,सुशीला सहित तमाम लोग उपस्थित रहीं।
संवाददाता:दिलशाद अली


Leave Comments
Post a Comment