सोनौली:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल बार्डर से सटे गावों के लोगो से जन संवाद किया गया
सोनौली/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज द्वारा भारत नेपाल सीमा पर हो रही अवैध तस्करी की रोकथाम अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिपेक्ष में अवैध नेपाली शराब के आवागमन को रोकने के दृष्टिगत भारत नेपाल सीमा पर स्थित गांवों का भ्रमण किए जाने के हेतु ऑपरेशन पगडंडी अभियान चलाया गया । ऑपरेशन पगडंडी में नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती गांव श्यामकाट बगीचे में क्षेत्राधिकारी नौतनवा अजय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक थाना सोनौली दिनेश कुमार तिवारी, चौकी इंचार्ज रितेश कुमार राय प्रभारीगण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल व एस0एस0बी0 के जवानों के साथ भारत नेपाल के सीमाओं में एवं पगडंडी के रास्ते पैदल भ्रमण किया गया। ऑपरेशन पगडंडी के दौरान बॉर्डर के ग्रामीणों से अपराधिक गतिविधियों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं भी प्राप्त की गई| त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत लोगों को शांतिपूर्ण मतदान हेतु निर्देशित करते हुए यह भी बताया गया कि यदि गांव में किसी भी प्रकार की विवाद घटना या पुरानी रंजीश आदि प्रकाश में आए तो तत्काल उसकी सूचना थाने पर दे शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वैधानिक कार्रवाई किया जा सके। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना सोनौली दिनेश कुमार तिवारी ने ग्रामीणों को अपना मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराते हुए कहा की किसी तरह की सूचना मिले तो तत्काल एक जिम्मेदार व्यक्ति का फर्ज निभाते हुए पुलिस को सूचना दे।
संवाददाता:दिलशाद अली


Leave Comments
Post a Comment