1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवां:-मेरा शहर, कोरोना मुक्त शहर,अभियान के तहत कोरोना टीकाकरण जागरूकता शिविर का आयोजन


 

नौतनवां:-मेरा शहर, कोरोना मुक्त शहर,अभियान के तहत कोरोना टीकाकरण जागरूकता शिविर का आयोजन 


नौतनवां/महराजगंज।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री परमपूज्य योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई 'मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव' अभियान को एक मिशन के तौर पर शहरी क्षेत्रो में भी मेरा शहर, कोरोना मुक्त शहर, अभियान के तौर पर संचालित करने का निर्देश दिया है।

इस अभियान के तहत अल्पसंख्यक समुदाय को कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने नौतनवा स्थित व्हाइट हाइस द मैरेज हाल में एक दिवशीय "कोरोना टीकाकरण जागरूकता शिविर, का आयोजन किया जिसका उद्दघाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल ने किया और उपस्थित मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं व समाज के अन्य उपस्थित लोगो को जागरूक किया और 2:30 बजे तक कुल 225 लोगो का टीकाकरण कराया गया।

मुख्य अतिथि ने जागरूक करते हुए कहा कि "सरकार जिस तीब्रता के साथ कोरोना टीकाकरण कराने पर जोर दे रही है उसकी अगर जमीनी हकीकत पर नजर डाले तो टीकाकरण में मुसलमानों का प्रतिशत 0.2℅ ही हैं ये कमी हमारे समाज मे उड़ रही अफवाहों को दर्शाता हैं। 

पालिका अध्यक्ष ने बताया कि "कोरोना वायरस किसी धर्म या मजहब को देखकर नही आता वह किसी को भी हो सकती हैं आज हमारे समाज मे तरह-तरह की गलत फहमी अपनो द्वारा ही पैदा की जा रही हैं हमारी आपसे गुजारिश हैं कि अफवाहों पर ध्यान न देते हुए अपने और अपने पूरे परिवार का टीकाकरण अवश्य कराए।

मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना अबुल कलाम ने बताया कि "कोरोना के इस द्वितीय लहर में इतनी मौते हुई कि श्मशान व कब्रिस्तान में  लाइन लगाकर दाह संस्कार करना पड़ा। इस पर हमें और आपको ध्यान देने की जरूरत है ताकि ऐसी स्थिति दुबारा न आये।

इस अवसर पर तहसीलदार नौतनवा अशोक गुप्ता, मौलाना अब्दुल्ला, जैनुल आब्दीन, जबीउल्लाह कासमी,कारी वासिउज्जमा, अब्दुल रहीम नदवी,मसूद आलम खान, इंतजार आलम खान,सद्दाम हुसैन,अबुल मन्नान,कमरुल हसन,अतीकुर्रहमान, स्वास्थ विभाग की टीम डॉ0 अमित राव गौतम,डॉ0 राजीव शर्मा, मुदिता त्रिपाठी, अरशद हुसैन, फार्माशिष्ट मो0 जफर,हरिनाथ यादव, मीरा सिंह सभासद शाहनवाज खान,किसमती देबी, पप्पू जायसवाल,अनिल जायसवाल, संजय मौर्या,अशोक कुमार,विशाल जाय0,ब्रिजेशमणि त्रिपाठी के अलावा बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पत्रकार बन्धु तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया उपस्थित रहे।

संवाददाता:दिलशाद अली

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post