सोनौली:-अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने जरूरतमंदों में राहत सामग्री वितरण किया
अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने जरूरतमंदों में राहत सामग्री वितरण किया
सोनौली/महराजगंज। कोरोना संक्रमण काल के इस दूसरी लहर में लाक डाउन ने निरीह और मजदूर लोगों की परेशानियां बढाया है। ऐसे में मानव सेवा संस्थान सेवा गोरखपुर ने सोनौली चेयरमैन प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी के साथ सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के निरीह बेबस लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण किया।
बुधवार की दोपहर को सोनौली नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में मानव सेवा संस्थान सेवा सोनौली के शाखा प्रभारी चंद्रशेखर सिंह तथा चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली शिवम त्रिपाठी ने 50 गरीब परिवारों में राहत सामग्री वितरण किया।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि श्री त्रिपाठी ने कहा कि मानव सेवा संस्थान सेवा सरहदी क्षेत्रों में जिस तरह से सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं वह काबिले तारीफ है । तहे दिल से मानव सेवा संस्थान को बधाई देना चाहेंगे। खासकर मानव सेवा संस्थान के निदेशक राजेश मणि त्रिपाठी को जिन्होंने इस कोरोना संकटकाल में राहत सामग्री वितरण किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सोनौली बब्लू सिंह, सभासद अमीर आलम, राधेश्याम यादव, आशुतोष त्रिपाठी, अफरोज खान, करम हुसैन, अमित जयसवाल, मानव सेवा संस्थान सेवा के सुनीता मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
संवाददाता:दिलशाद अली


Leave Comments
Post a Comment