सोनौली:- मानव तस्करी रोकने हेतु कोर कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न
सोनौली:- मानव तस्करी रोकने हेतु कोर कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न
सोनौली/महराजगंज।भारत नेपाल बार्डर के सोनौली पुलिस चौकी पर पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा, नौतनवा के नेतृत्व में मानव तस्करी रोकने हेतु कोर कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता एसएसबी सहायक कमांडेंट 22 वीं वाहिनी के संजय प्रसाद ने किया। उन्होंने ने कहा कि अगर कोई पीड़ित/ पीड़िता मिलता है तो, उसका परिचय, बैकग्राउंड एवं काउंसलिंग करते हुए कानुनी कार्यवाही आवश्यक है।और मानव तस्करी दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा संगठित अपराध है। आपसी सामंजस्यता से ही मानव तस्करी पर अंकुश लगाया जा सकता है।
चौकी प्रभारी सोनौली स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बेरोजगारी दूर करके, रोजगार के अवसर प्रदान करके, चपेट में आने वाले परिवार को आत्मनिर्भर बनाकर मानव तस्करी पर अंकुश लगाया जा सकता है।
सोनौली पुलिस थाना के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि अगर कहीं भी मानव तस्करी से सम्बंधित कोई घटना आये तो हमें तुरंत सूचना देवें, पुलिस हर स्तर पर सहयोग करने एवं दलाल के उपर कानूनी कार्रवाई करने हेतु तत्पर है।
पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति गोरखपुर के इण्टरवेसन आफिसर श्रवण कुमार ने कहा कि कोविड के प्रभाव से मानव तस्करी की सम्भावना बढ़ सकती हैं,ऐसे में हमें सतर्कता एवं एकजुटता की जरूरत है। और आर्केस्ट्रा के उपर भी विशेष ध्यान देने हैं।
आफन्त संस्था, भैरहवा नेपाल के महिला प्रतिनिधि ने बताया कि रोजगार के अवसर प्रदान करके मानव तस्करी रोका जा सकता है।
बैठक में एस एस बी 22 वीं वाहिनी सोनौली के सहायक कमांडेंट संजय प्रसाद, चौकी प्रभारी स्वतंत्रत कुमार सिंह ,अभय सिंह,रामविकास सहानी,मानव तस्करी रोधी युनिट एस एस बी नौतनवां के सुरयमनि यादव, थाना सोनौली के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी सुधीर कुमार, महिला पुलिस एकता वर्मा, प्रियंका मौर्या, पुलिस चौकी बेलहिया के उप निरीक्षक पी बी महोतरा,ए पी एफ नेपाल के शिवा, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा नौतनवां के कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, पुष्पा चौधरी, स्वरक्षा कार्यक्रम के इण्टरवेसन आफिसर श्रवण कुमार, शुभ अवसर ग्राम नेपाल के निजामुद्दीन, आफन्त संस्था भैरहवा नेपाल के प्रतिनिधि, चाइल्ड लाइन उपकेंद्र नौतनवां के संजय चक्रवर्ती की सराहनीय उपस्थिति रही।


Leave Comments
Post a Comment