मेरा वार्ड-कोरोना मुक्त वार्ड की दिशा में नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने बढाया कदम
मेरा वार्ड-कोरोना मुक्त वार्ड की दिशा में नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने बढाया कदम
नौतनवा/महराजगंज। नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने अपने नगर वासियों के स्वास्थ का ख्याल रखते हुए स्वास्थ विभाग से कोरोना टीकाकरण को वार्ड स्तर पर कराने का सुझाव दिया था जिसका सज्ञान लेते हुए स्थानीय स्तर पर प्रतिदिन वार्डो में कैम्प लगाकर कोरोना टीकाकरण कराने का आदेश निर्गत हुआ। प्रतिदिन वार्डो में लगने वाले इस कैम्प में शत प्रतिशत लोगो का टीकाकरण कराने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज पालिका अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय पर सभासद गणो व स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ एक बैठक हुई जिसमे आगे की रणनीति को एक दूसरे से साझा किया गया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि "इस कैम्प में 18 वर्ष से ऊपर के सभी आयू वर्ग के लोगो का टीकाकरण होगा इससे लोगो के अन्दर जागरूकता आएगी ततपश्चात टीकाकरण में सरलता व सहजता आएगी और शत प्रतिशत टीकाकरण कराना आसान होगा तभी "मेरा वार्ड कोरोना मुक्त वार्ड, के उद्देश्यों की पूर्ति हो पायेगी।
इस अवसर पर हरिनाथ यादव सभासद शाहनवाज खान, भानू कुमार, किसमती देबी,अनिल पटवा,मो0 शकील, गुड्डू अन्सारी, सुनील जाय0,संजय पाठक,रोहित चौहान, पप्पू जाय0, अनिल जाय0,संजय मौर्या, चन्दन चौधरी, अशोक कुमार, विशाल जाय0,धर्मात्मा जाय0, ब्रिजेशमणि त्रिपाठी, जय प्रकाश मद्धेशिया,अनिल मद्धेशिया के अलावा प्रमोद पाठक,खुर्शेद आलम व ए0यन0एम0 दुर्गावती आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता:दिलशाद अली


Leave Comments
Post a Comment