1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली: अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने निगरानी समिति के अध्यक्षों को कोरोना किट वितरित किया



सोनौली/महराजगंज: नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित निगरानी समिति के अध्यक्षों को कोरोना किट वितरित किये।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत नगर पंचायत के सभी वार्डों के सभासद को निगरानी समिति का अध्यक्ष एवं उक्त वार्ड के आशा आगनबाड़ी सहित सामाजिक कार्यकता को सदस्य के रूप में एक समिति का गठन किया है।जिनके देख रेख में उक्त वार्ड के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने एवं उनका देखभाल करने का कार्य किया जा रहा है।

उक्त समिति के अध्यक्षों को आज सोनौली नगर पंचायत कार्यालय से अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने कोरोना किट वितरित करते हुए कहा कि इस किट में सर्दी,जुखाम बुखार आदि समस्याओं से निपटने की दवा है नगर के जिस भी वार्ड में लोगों में ऐसी समस्या दिखती है तो उक्त वार्ड की आशा की यह जिम्मेदारी है कि उन लोगों तक यह दवा पहुँचाये और समय समय पे उनकी देखभाल करती रहें।

संवाददाता:दिलशाद अली

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post