1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:-विलुप्त हो रही तराई की हरियाली टीम "सेज" का मुख्य ऐजेंडा-----अनुराग मणि


विलुप्त हो रही तराई की हरियाली टीम "सेज" का मुख्य ऐजेंडा-----अनुराग मणि

सोनौली(महराजगंज):सदियों से तराई की पहचान समृद्ध हरियाली व वन संपदा से रही है।जिसे पुनः स्थापित करना आज समय की माँग बन चुकी है।

उक्त उद्गार आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में  नगरपंचायत,सोनौली के टीम "सेज" का नेतृत्व कर रहे अनुराग मणि ने कही इस क्रम में उन्होंने बताया कि नगर के पर्यावरणीय संस्था टीम "सेज" का गठन भी आज के ही दिन विगत तीन वर्षों पूर्व दो हजार उन्नीस मे किया गया। इन दिनों में कोरोना काल की लगातार मार झेल रहे संगठन ने लगभग पाँच सौ वृक्षों को नगरपंचायत के विभिन्न वार्डों में रोपित कर उन्हें आज तैयार करने का कार्य संपन्न किया।





कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष व समाजसेवी साहू समाज गुड्डू गुप्ता ने किया जबकि कार्यक्रम में मुख्य रुप से दिलीप मद्धेशिया, राजू राजभर, संदीप सिंह, मनोज मद्धेशिया,  राजकुमार गुप्ता,सूरज गुप्ता, भाजपा नेता प्रेम जायसवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता:अमजद अली

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post