1 / 3
2 / 3
3 / 3

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने हेतु लोगों को जागरूक किया...


सोनौली/महराजगंज।आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव ने नगर में स्थित होटल निरंजना परिसर में पौधारोपण कर वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने हेतु लोगों को जागरूक किया।

इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम  त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं इसलिए आइये हम सब वृक्ष लगायें और पर्यवरण को प्रदूषित होने से बचायें।

इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद प्रदीप नायक,बेचन प्रसाद,वकील अहमद,अमीर आलम,अफरोज खान,आशुतोष त्रिपाठी,होटल निरंजना के प्रबंधक एस०पी०सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

संवाददाता:अमजद अली

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post