सोनौली:-अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कैम्प में आकर कोरोना का टीका अवश्य लगवायें ----शिवम त्रिपाठी
सोनौली:-अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कैम्प में आकर कोरोना का टीका अवश्य लगवायें ----शिवम त्रिपाठी
सोनौली/महराजगंज।
नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र को कोरोना मुक्त बनाने की दिशा में आज नगर पंचायत सोनौली के प्राथमिक विद्यालय कुनसेरवा एवं प्राथमिक विद्यालय वार्ड नं०4 मधवरामनागर में लगाए गए कोरोना टीकाकरण कैंप का उद्घाटन शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत सोनौली ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना टिका से आप लोग थोड़ा भी ना डरें आप सभी से आग्रह है कि आप लोग अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कैम्प में आकर कोरोना का टीका अवश्य लगवायें तभी हम लोग कोरोना से विजय प्राप्त कर सकते हैं।
इस मौके पर सभासद अफरोज खान,विनोद कुमार,बेचन प्रसाद,आशुतोष त्रिपाठी एवं स्वास्थ्य विभाग से मुदिता त्रिपाठी धर्मेंद्र शाही, बबिता जयसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
संवाददाता:दिलशाद अली


Leave Comments
Post a Comment