सोनौली:-सपा कार्यकर्ताओं ने बैजू यादव के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया
सोनौली:-सपा कार्यकर्ताओं ने बैजू यादव के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया
सोनौली/महराजगंज।
आदर्श नगर पंचायत सोनौली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया आज गुरुवार को सपाइयों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी को मजबूत कर सपा का सरकार बनाने का संकल्प लिया।
सोनौली कस्बे के समाजवादी पार्टी के तेजतर्रार नेता बैजू यादव के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया का केक काटकर एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन मनाया और लोगों को बधाई दी।
इस मौके पर सपा के तेजतर्रार नेता बैजू यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सर्व समाज का हित है और किसान व्यापारी मजदूर सभी वर्ग परेशान है और भाजपा की सरकार से निजात चाहते हैं इसलिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों से अवगत कराने का काम करें जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाई जा सके।
जन्मदिन मनाने वाले में मुख्य रूप से विष्णु सुनील गौतम पशुपति वर्मा राजेंद्र बौद्ध पूर्णमासी मैनुद्दीन समानी सागर विश्वकर्मा गंगा प्रजापति रमेश चंद रवि जायसवाल विजय यादव राहुल मद्धेशिया बाबूराम यादव मोनू गौड़ सभासद राजकुमार नायक मौजूद रहे।
संवाददाता:दिलशाद अली
Leave Comments
Post a Comment