सोनौली:धूमधाम से मनाया गया गांधी जयंती,नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प
सोनौली:धूमधाम से मनाया गया गांधी जयंती,नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प
सोनौली/महराजगंज। आज 2 अक्टूबर गांधी नगर पंचायत कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गय इस मौके पर नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को याद किया गया।
इसके उपरांत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव सहित नगर पंचायत के सभी सभासद गण व कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत अभियान का सपथ लिया। इसके साथ ही साथ श्री त्रिपाठी ने नगर को स्वच्छ बनाये रखने हेतु लोगों से अपील किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री त्रिपाठी ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है।महात्मा गांधी जी जो सत्य और अहिंसा का संदेश दिए हैं हम सभी को उसका पालन करना चाहिए।
इस मौके पर सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम,राजकुमार नायक,वकील अहमद, राधेश्याम यादव,पप्पू खान,सुरेंद्र विश्वकर्मा,नजमुद्दीन,अमित जायसवाल,लिपिक संजय श्रीवास्तव सहित नगर पंचायत के कर्मचारी गण मौजूद रहें।
Leave Comments
Post a Comment