बॉर्डर स्पेशल
महराजगंज
सोनौली
प्रतिबंधित दवा के साथ पुलिस ने नेपाली युवक को किया गिरफ्तार
प्रतिबंधित दवा के साथ पुलिस ने नेपाली युवक को किया गिरफ्तार
सोनौली/ महराजगंज ।सोनौली कस्बे से पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली युवक के पास से 696 पीस प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस और एसएसबी के संयुक्त टीम बुधवार शाम को सोनौली कस्बे का भ्रमण कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया जांच करने पर उसके पास से 696 पीस प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुआ ,पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम राजेश मल्लाह पुत्र रामप्रसाद मल्लाह उम्र 23 बर्ष निवासी नगरपालिका बुटवल वार्ड नं.8 बसपार्क थाना बुटवल जिला रूपनदेही नेपाल बताया। पुलिस ने पकडे गये अभियुक्त के विरुद्ध 170/2021 धारा 8/21/23 एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment