सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन
सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन
सोनौली/महराजगंज। नगर पंचायत के रामजानकी मंदिर प्रांगण में शनिवार दोपहर बाद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन बड़े धूमधाम से सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश गुप्ता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक जायसवाल के पुत्र सोनू जायसवाल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनू जायसवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी ने राजनीति में मर्यादाओ का पालन किया है देश उनके विचारों से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा। हमे उनके बताए पदचिन्हों पर चलना चाइये। इस मौके पर प्रेम जायसवाल, प्रेम सिंह,अंकित गुप्ता,सूरज गुप्ता,सागर गौड,सादाब कुरैशी,अदित्य मद्देशिया,राजन यादव,धर्मेन्द्र जायसवाल,बादल कुमार ,हर्षित कौशल,मनोज चौहान,अमजद अली,कृष्णा जायसवाल,मनोज मद्देशिया,महेंद्र जायसवाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave Comments
Post a Comment