रामजानकी मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचडी प्रसाद का हुआ वितरण
रामजानकी मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचडी प्रसाद का हुआ वितरण
सोनौली।महराजगंज। मकर सक्रांति के अवसर पर कस्बें के रामजानकी मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया तथा देश की खुशहाली की कामना करते हुए श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को मकर सक्रांति की बधाई दी।
शनिवार को मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर कस्बें के रामजानकी मंदिर में शिविर लगाकर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।जिसमे भारी संख्या में साधु संतों सहित लोग पहुंचे।इस दौरान लोगों ने उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं नें सर्वप्रथम मन्दिर में खिचड़ी के प्रसाद का भोग भगवान को लगाया गया तथा देश की उन्नति की प्रार्थना ईश्वर से की। इसके बाद लोगों को प्रसाद वितरित किया।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रेम जायसवाल, सूरज गुप्ता,दयाशंकर जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल, बैजू यादव,नीरज गुप्ता,अखिलेश जायसवाल, मनोज मद्देशिया, प्रेम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। वही दूसरी तरफ क्षेत्र में लोगों ने मकर सक्रांति पर्व धूमधाम के साथ मनाया और सुबह सवेरे स्नान करने के बाद खिचड़ी,फल व कपड़ो का दान कर धर्म लाभ उठाया।

Leave Comments
Post a Comment