केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पहुंचे सोनौली दीपक बाबा से किया मुलाकात
केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पहुंचे सोनौली दीपक बाबा से किया मुलाकात
सोनौली महराजगंज। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी नगर पंचायत सोनौली के चेयरमैन प्रत्याशी दीपक बाबा के आवास पर पहुँचें और उनसे शिष्टाचार मुलाकात किए। उन्होंने क्षेत्रवासियों का कुशलक्षेम जाना साथ ही साथ आगामी चुनावों के मुद्दे पर भी बात किया।
सांसद पंकज चौधरी व दीपक बाबा के बीच काफी समय तक वार्ता होती रही,केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री व सांसद पंकज चौधरी का दीपक बाबा ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर पनियरा विधायक, महराजगंज सदर विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता समीर त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख नौतनवा-राकेश मद्धेशिया, ऋषि त्रिपाठी, बबलू सिंह, दिनेश त्रिपाठी, संजीव जायसवाल, प्रेम जायसवाल, गणेश जायसवाल, प्रेम सिंह, सूरज गुप्ता, बाबू नंदन शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोगो की उपस्थिति रही।
सोनौली से गुड्डू गुप्ता की रिपोर्ट

Leave Comments
Post a Comment