अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन
सोनौली,महराजगंज। आज पूरे विश्व में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक सशक्त प्राचीन विद्या है।
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनौली के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रियंका वर्मा ने उपस्थित लोगों को योग की सम्पूर्ण जानकारी दिया और योग कार्यक्रम में अनुलोम विलोम, कपाल भारती, ब्रम्हासन, पदमासन, भुजंगासन,प्रज्ञायोग, सूर्य प्राणायाम, ब्रजासन आदि विधियों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दिया। इस योग शिविर में एसएसबी के जवानों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों,विद्यालय के छात्र-छात्राएं सहित सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू ने कहा कि योग से सभी प्रकार की बीमारी खत्म होती है लगातार योग करने से मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है करें योग रहें निरोग।
वहीं चेयरमैन प्रत्याशी वकील अहमद ने कहा कि योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है और लंबे जीवन को प्राप्त करता है योग का जीवन में अत्यंत ही महत्वपूर्ण स्थान है आज हम सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है कि स्वास्थ्य के लिए योग को सभी अनिवार्य रूप से अपनाएं तभी योग दिवस सार्थक होगी।







Leave Comments
Post a Comment