सोनौली:- युवा समाजसेवी वकील अहमद ने नाला के क्षतिग्रस्त स्लैब का कराया मरम्मत
सोनौली:- युवा समाजसेवी वकील अहमद ने नाला के क्षतिग्रस्त स्लैब का कराया मरम्मत
सोनौली, महराजगंज। भारत- नेपाल सीमा के सोनौली में रामजानकी चौक पर एनएच के टोल रोड पर बने नाले में बड़ा गड्ढा होने के कारण यहां आए दिन चार पहिया वाहन से लेकर बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे थे। अब तक कई दर्जन से अधिक लोग उक्त गड्ढे में गिर कर चोटिल हो गए, कुछ के पैर टूट गए तो कुछ के हाथ। कुछ दिन पहले एक छोटी बच्ची इसमें गिरकर चोटिल हो गई।
परेशान लोगों ने क्षतिग्रस्त स्लैब की जगह नए स्लैब बनाने की मांग नगरपंचायत प्रशासन से कई बार की। लेकिन अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधियों,नगरपंचायत प्रशासन और एनएच की नजर इस टूटी स्लैब पर नही पड़ी और ना ही किसी नें इसकी मरम्मत कराने की कोशिश की।
इस टूटी नाली में जब एक बच्ची के गिरने की खबर युवा समाजसेवी व चेयरमैन प्रत्याशी वकील अहमद को हुई तो उन्होंने फौरन अपने खर्चे से नाली के स्लैब का निमार्ण कराया जिसकी लोग काफी सराहना कर रहे है।
इस मौके पर वकील अहमद ने पत्रकारों को बताया कि सोनौली कस्बे के श्री राम जानकी मंदिर चौराहे पर एनएच द्वारा बनाये गए नाला का स्लैब कई महीने पहले टूट गया था। इस नाले में दर्जनों लोग गिरकर घायल हो गए है,आयेदिन चारपहिया वाहन इस नाले में फंस जाते है वाहनों के फंसने से घंटों एनएच मार्ग जाम हो जाता है। जिसकी जानकारी एनएच और नगरपंचायत प्रशासन को दी गई थी लेकिन किसी नें भी इस तरफ ध्यान नही दिया। आज अपने खर्चे से टूटे स्लैब का निर्माण करा दिया हूं ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो।




Leave Comments
Post a Comment