1 / 3
2 / 3
3 / 3

मुख्यमंत्री की अगुआई में अब उत्तर-प्रदेश की पहचान भयमुक्त प्रदेश के नाम से होता है --- गुड्डू खान


मुख्यमंत्री की अगुआई में अब उत्तर-प्रदेश की पहचान भयमुक्त प्रदेश के नाम से होता है --- गुड्डू खान


नौतनवां, महराजगंज। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज पूरे प्रदेश, देश व विदेशो में उनके प्रशसंकों द्वारा धूमधाम व शांति के साथ मनाया जा रहा है।मुख्यमंत्री के प्रशंसक उनके जन्मदिन को अपने- अपने तरीके से मना रहे है।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ हैं।

नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को केक काटकर और आरती उतारकर मनाया तथा तिलक लगाकर परमपिता परमेश्वर से उनके दीर्घायू होने की कामना की।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि "पहली बार प्रदेश को योगी जी के रूप में यशस्वी व दूरदर्शी मुख्यमंत्री मिले हैं जो अपने कड़े व बड़े निर्णय क्षमता से प्रदेश की परिभाषा ही बदल कर रख दिये हैं,मुख्यमंत्री की अगुआई में उत्तर- प्रदेश भयमुक्त प्रदेश बनकर उभरा है,ऐसे वातावरण में निवेशक प्रदेश में निवेश करने के आतुर दिख रहे हैं।

इस अवसर पर सभासद शाहनवाज खान,भानू कुमार, रामबृक्ष प्रसाद,किसमती देबी,मो0 शकील,गुड्डू अन्सारी, सुनील जाय0, अशोक कुमार,विकास मोदनवाल, राजेश व्वायड, धीरेन्द्र सागर, प्रमोद पाठक, संतोष रौनियार, राजकिशोर दूबे,नागेश्वर गिरी, राजकुमार गौड़,आयुष जाय0, रवि जाय0,गुड्डू मद्धेशिया, जगदीश प्रसाद गौड़,श्रवण कुमार, सद्दाम हुसैन,डॉ0 औरंगजेब,डॉ0 मिर्जा कामिल बेग, मल्लू खान,मो0 सफीक, जलीबुन निशा,आशमा खातून आदि लोगी ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post