सोनौली:-सभासदों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन फर्जी बोर्ड बैठक का लगाया आरोप
सोनौली:-सभासदों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन फर्जी बोर्ड बैठक का लगाया आरोप।
सोनौली,महराजगंज। शनिवार को सम्पूर्ण तहसील दिवस में आदर्श नगर पंचायत सोनौली के निर्वाचित सभासदों ने सोनौली नगर पंचायत के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया। मुख्य विकास अधिकारी से सभासदों ने लिखत रूप से शिकायत पत्र के माध्यम से कहा है कि मान्यवर हम सभासद गण विगत कई बार बोर्ड बैठक कराने के लिए नगर पंचायत के अध्यक्ष महोदया, व अधिशासी अधिकारी को लिखित रूप से बोर्ड की बैठक बुलाने का माँग किये लेकिन हम सब का एक भी बार नहीं सुना गया।
हम सभी सभासदों ने फिर इसी वर्ष 18 अप्रैल को पुनः लिखित देकर बोर्ड बैठक बुलाने की माँग किये जिससे हम सभासद गण अपने अपने वार्ड कि जनहित समस्या बोर्ड के सामने रख सके ताकी वार्ड में जो भी आम जनमानस कि समस्याएं है उसे दूर किया जा सके। सभासदों का कहना है कि जहाँ एक तरफ नगर पंचायत द्वारा नगर के समस्त परिवारो से बिना मूलभूत सुविधाओं के हॉउस टैक्स की वसूली कर रहे हैं जिस से वार्ड के लोगो मे काफी नाराज़गी है। सभासदों का आरोप है कि वार्डों में छोटे मोटे इंटरलॉकिंग सडकें,नालियों व स्ट्रीट लाइट वार्डो में बिना बोर्ड के अनुमति से लगवाया गया है।सभासदों का कहना है कि बोर्ड बैठक ना करा कर विकास की रफ्तार धीमी कर दिया गया है। मनमानें तरिके से बिना बोर्ड बैठक किये हुवे कैसे कार्य कराये जा रहे हैं। एक अख़बार मे अधिशासी अधिकारी द्वारा यह प्रकाशित करवा दिया गया कि नगर के व्यवसाइयों से लाइसेंस शुल्क उपविधि सर्व सम्मति से वार्ड बैठक द्वारा पास किया गया है जबकि नगर पंचायत में कुल 14 सभासद निर्वाचित हुवे हैं। जिसमें आज 8 सभासदों ने यह कहते हुवे यह शिकायती पत्र दिया है की हमें बोर्ड बैठक की कोई जानकारी नहीं है।यह बोर्ड बैठक फर्जी तरिके से पारित कर दिया गया है।अब सभासदों का कहना है कि क्या इसी प्रकार से बिना बोर्ड बैठक किये हुवे सभी कार्यों को नगर पंचायत द्वारा करा दिया जाएगा तब तो सभासदों की वार्डो में कोई आवश्यकता ही नही है। सभासदो ने मुख्य विकास अधिकारी से आग्रह किया है की यह जो फर्जी कार्यवाही अधिशासी अधिकारी द्वारा किया गया है उसकी न्याय संगत जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही किया जाये।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद प्रतिनिधि वकील अहमद-सभासद करम हुसैन- सभासद सुरेन्द्र विश्वकर्मा- सभासद प्रतिनिधि पप्पू खान- सभासद राधेश्याम यादव- सभासद बिनोद कुमार- सभासद प्रतिनिधि राजकुमार नायक- सभासद नजामुद्दीन खान जी मौजूद रहे।



Leave Comments
Post a Comment