1 / 3
2 / 3
3 / 3

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर जनजाति समाज के लोगों को सम्मानित कर मनाया गया खुशी



द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर जनजाति समाज के लोगों को सम्मानित कर मनाया गया खुशी

सोनौली, महराजगंज। द्रौपदी मुर्मू के भारत की राष्ट्रपति बनने की खुशी में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कन्हैयालाल साहू के नेतृत्व में जनजाति समाज के लोगों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की ख़ुशी जहाँ पूरे देश में अलग अलग अंदाज में मनाया जा रहा है तो वहीं जनपद महराजगंज के नगरपंचायत सोनौली में भी  धूमधाम के साथ इस खुशी को  मनाया जा रहा है। इस खुशी को चेयरमैन प्रत्याशी व वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैयालाल साहू नें रविवार को जनजाति समुदाय के लोगों को मिठाई खिलाकर सम्मानित कर मनाया।


इस दौरान भाजपा जिला मंत्री बच्चूलाल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष विशन देव चौरसिया, नागेंद्र चौधरी, नरेंद्र चौधरी,कैलाश चौधरी,मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल,राधेश्याम सिंह, मंडल मंत्री राजू भारती, सुनील जायसवाल, सत्येंद्र नाथ सिंह, उमेश जायसवाल, नरेंद्र तिवारी, अखिलेश तिवारी, उमेश जायसवाल सहित जनजाति समाज से तमाम लोग उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post