1 / 3
2 / 3
3 / 3

पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में अंतर्जनपदीय गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार


पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में अंतर्जनपदीय गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

नौतनवां: छपवा टोलप्लाजा के पास से सोमवार सुबह 9:30 बजे धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 2 सोने के सिक्के,197 पीस पीतल के सिक्के,चार पीस मोबाईल फोन,1 मोटरसाइकिल व 20हजार 5सौ रुपये नगद,एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के मुताबिक पवन कुमार हरिजन पुत्र बाबूराम हरिजन निवासी वार्ड नं.05 महलबारी सुस्ता गांव पालिका थाना बेलाटारी जनपद नवलपरासी नेपाल की सूचना के आधार पर थाना नौतनवां पर मु०अ०सं० 138/2020 धारा 419,420,406 भा०द०वि० मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमे अभियुक्तगण द्वारा वादी को सस्ते दाम पर सोना बेचने के लिए 20 अप्रैल को बुलाकर 17 लाख रुपये धोखे से ले लिए गए थे।

गिरफ्तार लोगों के नाम क्रमशः अब्दुल रऊफ उर्फ निहाल पुत्र मो.इस्लाम निवासी बैरवा बनकटवा थाना नौतनवां जनपद महराजगंज उम्र 41 वर्ष, असलम पुत्र अनीस निवासी बैरवा बनकटवा थाना नौतनवां जनपद महराजगंज उम्र 35 वर्ष,अशरफ पुत्र अजीज अहमद निवासी बैरवा बनकटवा थाना नौतनवां जनपद महराजगंज उम्र 43 वर्ष,प्रमोद सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह निवासी बकैनिया हरैया थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज उम्र 46 वर्ष,सफीक पुत्र सज्जाद निवासी असुरैना थाना परसामलिक जनपद महराजगंज उम्र 28 वर्ष है।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post