सोनौली: बिजली समस्या से त्रस्त नगरवासियों को केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी नें जल्द समाधान का दिया आश्वासन
सोनौली: बिजली समस्या से त्रस्त नगरवासियों को केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी नें जल्द समाधान का दिया आश्वासन
सोनौली, महराजगंज। शनिवार को नगर पंचायत सोनौली के एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में भारत सरकार मे केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री सांसद पंकज चौधरी एवं नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी के पहुंचने पर युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता संजीव जायसवाल ने माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
इस दौरान संजीव जायसवाल ने नगर में ब्याप्त बिजली की गंभीर समस्या से सांसद पंकज चौधरी एवं नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी को अवगत कराते हुए कहा कि कई महीनों से नगर में बिजली की समस्या विकराल बनी हुई है,बिजली कटौती को लेकर जनता में भारी असंतोष एवं रोष व्याप्त हैं। संजीव जायसवाल ने जर्जर बिजली के तारों को बदलने व बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए आग्रह किया। जनसमस्याओं को सुनने के बाद श्री चौधरी ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।


Leave Comments
Post a Comment