अंतरास्ट्रीय सीमा सोनौली पर भारतीय सेना नें नेपाल सेना को 6 सैन्य वाहन सैन्य साजो सामान सहित किया भेंट
अंतरास्ट्रीय सीमा सोनौली पर भारतीय सेना नें नेपाल सेना को 6 सैन्य वाहन सैन्य साजो सामान सहित किया भेंट
सोनौली,महराजगंज।
भारत नेपाल केअंतरास्ट्रीय सीमा सोनौली की सरहद पर नेपाली सेना को भारत सरकार की सेना की तरफ से 06 गाड़िया सैन्य साजो सामान के साथ भारतीय पुलिस और एसएसबी की मौजूदगी में नेपाल पुलिस और सेना को सुपुर्द किया। एसएसबी की देखरेख में सैन्य साजो सामान नेपाल रवाना
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे सोनौली अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर भारतीय सेना ने एसएसबी की उपस्थिति में भारत और नेपाल के बीच सद्भावना एवं निरंतर मैत्री के प्रतीक के रूप में नेपाली सेना को 06 लाइट स्ट्राइक वाहन भेंट किए।
भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व गोरखा भर्ती डिपो, गोरखपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल बोरलोंगकी बे ने किया, और नेपाल सेना का प्रतिनिधित्व नेपाल सेना के मेजर सुमित राज मल्ला ने किया। भारतीय सेना और नेपाल सेना के अधिकारियों के साथ, एसएसबी 22 वीं वाहिनी सहायक कमांडेंट- सी. विवेक, इंस्पेक्टर जीडी-सुमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर जीडी-अरुण कुमार पांडे और सीटी जीडी-पंकज यादव ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाग लिया और भारत और नेपाल दोनों देशों के सुरक्षा बलों और लोगों के बीच सेवा, सुरक्षा, भाईचारे की भावना व्यक्त की।
नेपाली सेना के अधिकारी सरहद पर उक्त सामान को अपनी अभिरझा में लेकर गन्तव्य को रवाना हो गए।
Leave Comments
Post a Comment