Selasa, 24 Juni
1 / 3

आरटीओ शुल्क हटाए जाने के बाद भी यातायात कार्यालय रुपेन्दही की अवैध वसूली जारी,स्थानीय व्यापारियों ने जताया विरोध



आरटीओ शुल्क हटाए जाने के बाद भी यातायात कार्यालय रुपेन्दही  की अवैध वसूली जारी,स्थानीय व्यापारियों ने जताया विरोध

सोनौली।महराजगंज

नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटकों को राहत देते हुए इस वर्ष के बजट भाषण में भारत से नेपाल आने वाले पर्यटकीय वाहनो से लगने वाले आरटीओ शुल्क को हटा लिया है। लेकिन शनिवार दूसरे दिन भी भैरहवा भन्सार कार्यालय प्रांगण मे बने यातायात कार्यालय रुपेन्दही के अधिकारी आज भी आरटीओ शुल्क के नाम पर  भारतीय वाहनो से 600 नेपाली मुद्रा प्रतिदिन के हिसाब से वसूल रही है।

शनिवार की दोपहर सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले पर्यटक शशांक कुमार, प्रतीप मिश्रा निवासी गोरखपुर अपनी शिकायत लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के पास पहुचे और बताया कि नेपाल ने भारतीय वाहनो पर लगने वाले आरटीओ शुल्क को हटा दिया है। लेकिन वृहस्पतिवार को शुल्क हटाने के नियम के बाद शनिवार को भी शुल्क लिया जा रहा है। सुभाष जायसवाल ने बताया कि इसकी शिकायत नेपाल भन्सार अधिकृत से किया गया है।

ब्यापारी अर्जुन, संतराम, शुभम का कहना है एक तो यह नियम सिर्फ इस बॉडर पर ही लागू था, अन्य कही नहीं था, अब बजट मे आने के बाद भी लिया जा रहा । व्यापारी नेता विजय रौनियार, बबलू सिंह, भाजपा नेता प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, गुरु मद्देशिया ने विरोध जताते हुए कहा कि नेपाल सरकार भारतीय पर्यटकों को सहूलियत देने के लिए अतिरिक्त शुल्क हटा दी है जबकि अधिकारी नियम विरुद्ध वसूली कर रहे है। 

भैरहवा कस्टम चीफ राम प्रसाद रेगमी नें कहा आरटीओ शुल्क के लिए यातायात कार्यलय से बात हो रही है। जल्द मामला सुलझ जायेगा।

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post