भारत के रास्ते कुवैत भेजी जा रही 6 महिलाओं को समाजसेवी संस्था ने रोका
भारत के रास्ते कुवैत भेजी जा रही 6 महिलाओं को समाजसेवी संस्था ने रोका
सोनौली, महराजगंज।
भारत नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले में नेपाल के समाजसेवी संस्था के लोगो ने नेपाल भारत मैत्री बस से भारत के रास्ते कुवैत भेजी जा रही 6 महिलाओं को बरामद कर पुलिस की मद्त से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि मानव तस्कर पैदल आवागमन में हुई कड़ाई के बाद मैत्री बस का सहारा ले रहे है।
वृहस्पतिवार की शाम पीआरसी संस्था के कर्मचारियों को सूचना मिली कि काठमांडू से सीधे दिल्ली जाने वाली बस से कुछ नेपाली लड़कियां कुवैत जाने वाली है।
सूचना के बाद कर्मचारियों ने उक्त बस को बुटवल में ही रोक कर बस की जांच किया।बस में बैठी लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली में एक रिश्तेदार के पास जा रही है। दिल्ली पहुंचने के बाद कुवैत जाने के लिए फ्री बीजा दिया जाएगा। और वहां 40 से 50 हजार महीना सेलरी मिलता है।
शांति पुर्नस्थापना के बेलहिया इंचार्ज नितेश चौधरी ने बताया कि सभी लड़कियां नेपाल के अलग अलग जिलों से है। सभी मैत्री बस से दिल्ली जा रही थी सूचना के आधार पर सभी को रोक लिया गया है। पूछताछ में सभी ने बताया कि दिल्ली एक रिश्तेदार ने बुलाया है। वहा पहुंचने के बाद फ्री बीजा में कुवैत जाना था जहां प्रतिमाह 40 से 50 हजार मिलता। सभी को पुलिस की मद्त से उनके परिजनों को सौपा जाएगा।
Leave Comments
Post a Comment