सशस्त्र सीमा बल व एपीएफ नेपाल नें भारत नेपाल सीमा पर चलाया संयुक्त स्वच्छता अभियान
सशस्त्र सीमा बल व एपीएफ नेपाल नें भारत नेपाल सीमा पर चलाया संयुक्त स्वच्छता अभियान
सोनौली, महराजगंज।
सशस्त्र सीमा बल के उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर मुन्ना सिंह के दिशानिर्देश में शुक्रवार को सुबह 7 बजे 22 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने सीमा स्तंभ संख्या 517/1 से 517/2 तक सोनौली अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं पारगमन मार्ग में भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्वच्छता अभियान चलाया।
सशस्त्र सीमा बल का नेतृत्व सी. विवेक सहायक कमांडेंट 22 वी वाहिनी ने निरीक्षक अभय कुमार यादव, निरीक्षक अरुण पांडे और 18 कर्मियों के साथ व नगरपंचायत सोनौली के 8 सफाई कर्मचारियों के साथ किया। वहीं APF नेपाल का नेतृत्व समवाय डंडापुल 27 वी वाहिनी रूपन्देही के उप निरीक्षक नेत्र बहादुर ने 12 कर्मियों के साथ किया।
अस्सिस्टेंट कमांडेंट सी. विवेक, सहायक कमांडेंट ने संयुक्त स्वच्छता अभियान पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इससे अंतर्राष्ट्रीय सीमा की पवित्रता सुनिश्चित करने और भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में स्वच्छता और सफाई बनाए रखने का एक मजबूत संदेश दिया गया है।
उन्होंने सीमा पर रहने वाले लोगों को भी इस बात के लिए जागरूक किया कि वे अंतराष्ट्रीय सीमा पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं साथ ही स्वच्छता अभियान जारी रखने और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नो मैन्स लैंड से कुछ मीटर की दूरी पर पेड़ लगाने का भी निर्णय लिया गया।
Leave Comments
Post a Comment