1 / 3
2 / 3
3 / 3

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

 

महराजगंज
बृजमनगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दफना दिया गया लेकिन तहरीर मिलने के बाद एसडीएम की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपालपुर के टोला बहेरवा में बीते 12/13 मार्च की रात में विवाहिता सुमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजन उसे दफना दिए, इस के दूसरे दिन सुमन के पिता चंद्र देव चौधरी द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि मेरी पुत्री की मौत संदिग्ध है, मुझे हत्या की आशंका है 5 महीने की गर्भवती मेरी पुत्री को बच्चा पेट में होने के कारण दफनाया गया है जिसके शव को निकालकर जांच किया जाना अति आवश्यक है, जब कि मृतक सुमन के ससुर शेषमैन चौधरी का कहना है कि इस कि सूचना सुमन के घर वालों दी गई।
मृतिका के पिता चन्द्र देव की तहरीर के बाद सीओ अशोक कुमार मिश्र व एसडीएम फरेन्दा की देखरेख में रात लगभग 11 बजे शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी, यदि कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post