नौतनवां
सात सूत्रीय मांगों को लेकर पद यात्रा करते हुए तहसीलदार नौतनवां को सौपा ज्ञापन
नौतनवां, महराजगंज
मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र के मुख्य समस्याओं को लेकर भाकियू, व्यापारियों,जनप्रतिनिधियों व स्थानीय ग्रामीणों के अगुवाई में शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय से वन विभाग डिपो चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन तक पदयात्रा निकाली गयी। जो लक्ष्मीपुर कस्बे की मुख्यमार्गों से गुजरते हुए लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में पहुचंकर सभा में तब्दील हो गई।बैठक के पश्चात सात सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार नौतनवां अशोक कुमार गुप्ता को सौपा गया।
बतादे कि भाकियू के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चन्द साहनी के नेतृत्व मे एक दिवसीय पदयात्रा निकाली गई। अपने सात सूत्रीय मांगो में लक्ष्मीपुर कस्बे को नगर पंचायत बनाने, बाईपास के निर्माण, लक्ष्मीपुर को तहसील बनाने, ट्राम्वे रेल परियोजना का पुन: संचालन, देवदह को पर्यटन स्थल व चानकी से जोड़ने, अड्डा बाजार को ब्लाक बनाने, चानकी मे पडने वाले किसानों के भूमि का मुआवजा, जंगल के किनारे ताडबाड व सुरक्षा खाई बनाने, वन विभाग के क्षेत्र मे पडने वाले तालाबो का सुन्दरीकरण, लक्ष्मीपुर सीएचसी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए हाईटेक करने के सम्बंध में ज्ञापन दिया गया ।
इस पदयात्रा मे जिला पंचायत सदस्य सुरेश चन्द साहनी सहित भारी तादाद में व्यापारी ,लालबाबू जायसवाल, मनोज कन्नौजिया, जितेन्द्र राव, सन्नी पाण्डेय, विजय मद्देशिया,,शब्बीर अहमद, पवन मद्धेशिया, कृष्णमुरारी, संदीप अग्रहरी, मनोज भारती, भानु शुक्ला, चेतन गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, राम केवल, उर्मिला, लक्ष्मीना, सुभावती, चन्द्रावती सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment