1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवां:कोरोना वायरस को लेकर नगरपालिका गम्भीर,चलाया जागरूकता अभियान

नौतनवां, महराजगंज
चीन के वुहान प्रान्त से अपना कहर बरसाने के बाद कोरोना पूरे विश्व मे कहर बरपा रहा है इसके बचाव हेतू दवाओं आदि पर आविष्कार शुरू हो गया परन्तु अभी तक की प्राप्त जानकारी पर यह ज्ञात हुआ है कि इस वायरस से सतर्क रहना ही इसका बचाव मात्र है,इसको ध्यान में रखते हुए आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने कोरोना वायरस के रोकथाम हेतू नौतनवा नगर में ठेले वालो,खुमचे वालो, सब्जी वालो व आमजन को पुनः मास्क वितरित कर जागरूकता अभियान चलाया और लोगो को मास्क लगाकर जागरूक किया।
 इस जागरुकता अभियान में मास्क वितरित करते हुए श्री खान ने कहा कि "महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण होने पर सर्वप्रथम पहले बुख़ार होता है इसके बाद सूखी खांसी और फिर एक हफ़्ते बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती है इस वायरस से सतर्कता ही इसका मात्र बचाव है इसलिये मास्क लगाकर बाहर निकला करे।
             इस अवसर पर शाहनवाज खान,राजेश ब्वाएड, प्रमोद पाठक,मो0 शकील, बबलूलारी,किसमती देवी, जलीमुन निशा आदि के साथ श्री खान ने हजारों मास्क वितरित किया
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post