1 / 3
2 / 3
3 / 3

महराजगंज: अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप,रेप के बाद हत्या की आशंका

निचलौल, महराजगंज

जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत जयश्री गांव के सिवान में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
वहीं ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। 
खबरों के मुताबिक जयश्री गांव से सटे देवरिया ब्रांच नहर व सिसवां मार्ग के बीच कच्चे सड़क के किनारे से जा रहे कुछ लोगों ने एक अज्ञात महिला का शव देखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुट गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक मृत महिला की शिनाख्त करने में पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घटना का जायजा लिया गया है। महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post