1 / 3
2 / 3
3 / 3

कोरोना वायरस से जान गवाने वाले सख्स के परिवार को मिलेगी इतनी सहायता राशि


कोरोना वायरस दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है. दुनिया के 145 देशों में कोरोना वायरस पहुंच चुका है और केवल 40 छोटे देश-द्वीप इससे बचे हैं. मौजूदा समय में कोरोना वायरस 525 गुना तेजी से बढ़ रहा है. भारत में अभी 84 मामले हैं जिसमें से 2 की मौत हो चुकी है.  इसी बीच, भारत ने कोरोना वायरस की पहचान की है चीन, जापान, यूएस, थाईलैंड के बाद यह उपलब्धि पाने वाला भारत पांचवा देश बना है.  

इससे टेस्टिंग किट डेवलप करने और दवा की खोज में मदद मिलेगी. आसान भाषा में वायरस को पकड़कर पहचान लिया गया है. दवा बनाने की दिशा में यह पहला कदम है. हालांकि, दवा बनाने में कम से कम एक साल लग सकता है भारत के अलावा केवल 4 देश वायरस की पहचान कर पाए हैं. इसमें चीन, जापान, यूएस, थाईलैंड शामिल हैं.

केंद्र सरकार कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वाले शख्स के परिवार को 4 लाख रुपये सहायता राशि के रूप में देगी कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य आपदा रेसपॉन्स फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे. कोरोना से बचाव को लेकर वैसे तो सरकार लगातार और हर दिन नए फैसले और ऐहतियातन कदम उठा रही है लेकिन कोरोना से बचाव को लेकर केंद्र सरकार के बड़े फैसले ये हैं- 

👉 सभी विदेशियों के लिए भारत के वीज़ा रद्द 
👉विदेश से आ रहे लोगों की एयरपोर्ट, बंदरगाहों पर स्क्रीनिंग
👉कोरोना संक्रमित, संदिग्धों के लिए आईसोलेशन कैंप बने
👉देश भर में 30 हज़ार से अधिक संदिग्ध निगरानी में मौजूद
👉कोरोना संक्रमण की जांच के देश भर में 107 लैब तैयार
👉राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना जागरूकता अभियान जारी 
👉कोरोना संक्रमित देशों में फंसे भारतीयों को मदद
👉ईरान में कोरोना की जांच के लिए लैब तैयार की गई 
👉 दैनिक स्तर पर राज्यों और मंत्रालयों से अपेडट 
👉सेना में अगले एक महीने तक नई भर्ती पर रोक 

बचाव इसका इकलौता समाधान है. अच्छा तो ये होगा कि आप घर से बाहर कम से कम निकलें लेकिन अगर आपको घर से बाहर निकलना पड़ता है तो सावधान रहने में ही आपकी भलाई है. ऑफिस में सार्वजनिक स्थलों पर जाते हुए, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हुए मोबाइल इस्तेमाल से लेकर लैपटॉप पर काम करते हुए आपको हर जगह सावधानी बरतने की जरूरत है ।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post