1 / 3
2 / 3
3 / 3

नेपाल:प्रतिबंधित दवाओं एवं नशीले इंजेक्शन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार


प्रतिबंधित दवाओ एवं इंजेक्शन के बडी खेप के साथ भारत की तरफ से नेपाल आ रहे दो अभियुक्त को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
खबरों के मुताबिक रुपन्देही जिला के भैरहवा डी एस पी खड़क बहादुर खत्री ने बताया बेलहियां चेक पोस्ट पर मौजूद नेपाल पुलिस को संदिग्ध परिस्थिति मे दो अभियुक्त रिक्सा पर आते दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने जब उनकी तलाशी लेनी शुरू की तो रिक्से के सीट के अंदर डाइजेपाम 100,फेनारगन 408, नुफिन 409,वा डाइजालेयाब 310 एमपुल 2/2 एम एल की बरामद हुआ । पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सोमनाथ यादव ग्राम डगरु जिला महराजगंज , भारत दूसरे व्यक्ति की पहचान विशाल कुमार चौधरी भरतपुर महानगरपालिका नेपाल के रूप में हुई ।  दोनो अभियुक्तों को अनुसंधान मे रखा गया है पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका काम सिर्फ इन प्रतिबंधित दवाओं एवं इंजेक्शन को नेपाल पहुचाना था पकड़े गए अभियुक्त सिर्फ कैरियर का काम करते है ।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post