नौतनवां
महराजगंज
गैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हड़कंप, बड़ी घटना होते होते बची
नौतनवा महराजगंज।
नौतनवां थानाक्षेत्र के बैरवा चन्दनपुर सुरेन्द्र पुत्र रघु के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। गैस सिलेंडर में आग से हड़कंप मच गया। परिवार के लोग घर के बाहर भाग खड़े हुए। सुरेन्द्र और उनकी पत्नी आग बुझाने के चक्कर मे जल गए, भारी चीख-पुकार की आवाज सुन मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाया गया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। आग से बड़ा नुकसान होने से बच गया। बताया जा रहा है कि सिलेंडर में वाल रबर ना होने के कारण आग लगी है। गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment