1 / 3
2 / 3
3 / 3

Sonauli: एसएसबी 22 वीं वाहिनी के द्वारा गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री राशन का हुआ वितरण

सोनौली, महराजगंज
अमजद

आज दिनाँक 12अप्रैल दिन रविवार को 22 वीं वाहिनी के G. समवाय सोनौली के द्वारा ग्राम - श्यामकाट, जारा, और मोहनजोत में गरीब परिवारों में राहत सामग्री (राशन) वितरण किया गया। राशन वितरण के दौरान ग्राम - श्यामकाट, जारा और मोहनजोत के ग्राम प्रधान व अन्य लोग उपस्थित रहे, इस दौरान उचित सामाजिक दुरी बनाकर लोग खड़े  हुए  राहत सामग्री पाकर लोग प्रसन्न हुए ।
 

 साथ ही G.समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट श्री संजय प्रसाद के द्वारा लोंगो को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दिया गया, और इससे बचने का उपाय बताया गया तथा जो लोग मास्क लगाकर नहीं आये  थे उनको बताया गया कि मास्क लगाये, अगर मास्क उपलब्ध नहीं है तो साफ कपड़ा या रुमाल से नाक और मुँह को ढककर रखें और घर से बाहर न निकलें एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान दें।
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post