महराजगंज
सोनौली
Sonauli:नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने 76000/-की राशि कोरोना पीड़ितों के लिए किया दान
महराजगंज-अमजद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिलाधिकारी महराजगंज के निर्देशन में सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने आज व्यक्तिगत रूप से 76000/-हजार रुपये का चेक जिलाधिकारी महोदय महराजगंज को सौंपा जो कोरोना वायरस के सहायतार्थ सचिव रेडक्रास सोसायटी महराजगंज के सहायता कोष में जमा किया गया।
इसके अलावा श्री त्रिपाठी ने गत दिनों पूर्व 11000/-रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष एवं 11000/-रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान देने का कार्य किया था।
इस अवसर पर सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि "हम लोगो से नगर क्षेत्र में जो भी बन पा रहा है वो सब किया जा रहा है परन्तु ऐसे बहुत से क्षेत्र है जहां इस धन की आवश्यकता होगी, हम और भी स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील करते है कि अपनी तरफ से जो भी सहायता हो वो जरूर करे।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment