महराजगंज
सोनौली
Sonauli: हबीब खान नें गरीब परिवारों को घर घर जाकर दिया खाद्य सामग्री,लोगों से घर में रहने की किया अपील
सोनौली/महराजगंज
अमजद
कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से गरीबों को आ रही राशन की कमियों को दूर करने के लिए आदर्श नगर पंचायत सोनौली के रहने वाले हबीब खान द्वारा शनिवार को गरीब व असहाय लोगों में राशन वितरण का कार्य किया गया। राशन वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि लाकडाउन के बाद गरीब मजदूरों और रोजमर्रा काम करके खाने वालों के सामने 2 जून की रोटी की सबसे बड़ी समस्या है। और मैं फोटो खिंचवा कर गरीबी का मजाक नहीं उड़ाना चाहता। मेरे पास जो सामर्थ्य है उसे मैं अपने क्षेत्रवासियों के लिए करता रहूंगा। और जनता से निवेदन किया। कि आप लोग अपने घरों में रहे लाकडाउन का पालन करें। स्वस्थ और सुरक्षित रहें बाकी सब अल्लाह के हाथ में है। अल्लाह से दुआ करेंगे कि जल्द ही हमें इस बीमारी से निजात मिल जाए।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment