नौतनवां
महराजगंज
नौतनवां:नगर के तीन प्रमुख स्थानों पर बॉडी सेनेटाइजर टनल लगवाकर नगरपालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने नगर को किया समर्पित
नौतनवां, महराजगंज
दिलशाद अली
दिलशाद अली
पूरे विश्व में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान काफी गम्भीर नजर आ रहे है,और अपनी तरफ से वह सभी प्रयास कर रहे है जिसके करने से कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ा जा सके।इस कड़ी को तोड़ने के लिये चेयरमैन ने नगर के तीन प्रमुख स्थानों नवीन गल्ला मंडी समिति,गांधी चौक व सरदार शहीद भगत सिंह चौक पर बॉडी सैनिटाइजर टनल लगाया है,ताकि जरूरी काम से निकले लोग इस टनल से गुजर कर खुद को सेनेटाइज कर सके।अभी तक नौतनवा नगर कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त है,लेकिन फिर भी चेयरमैन गुड्डू खान इसको लेकर काफी सजग व सतर्क है।
इस बॉडी सेनेटाइजर टनल को आज नगरपालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने नगर को समर्पित करते हुए कहा कि "हमने पूरे नगर को सेनेटाइज करने का जो प्रयास किया है उससे नगर में बाहर से आने वाले लोग छूट जा रहे थे जिसके लिए यह उपाय निकाला गया है।
आपको बताते चले कि इस बॉडी सेनेटाइजर टनल का निर्माण पूर्व सभासद व समाजसेवी राजेश ब्वाएड ने किया है, राजेश ब्वाएड से पूछने पर बताया कि "हमारे मन मष्तिष्क में आये एक नवीन विचार की देन है यह बॉडी सेनेटाइजर टनल।इस टनल से गुजरने वाला हर व्यक्ति सेनेटाइज होकर बाहर निकलेगा इससे संक्रमण का खतरा न के बराबर हो जाएगा।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment