1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवां पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चोरी के 2 बाइक के साथ 4 चोरों को किया गिरफ्तार

महाराजगंज/ थाना नौतनवा क्षेत्र में बीते दिनों गोवर्धन यादव पुत्र गणेश यादव निवासी वार्ड नंबर 16 की TVS sport बाइक UP56.P.4001 घर के सामने से रात में गायब हो गई थी। जिसके तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी  मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज स्वतंत्र सिंह को ज्ञात हुआ कि बाइक चोर नौतनवा कस्बे में घूम रहे हैं। चौकी इंचार्ज ने तत्काल अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर उन चारों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। 
गिरफ्तार हुए अभियुक्तों की पहचान रहीम पुत्र सलाउद्दीन, गौतम गुप्ता पुत्र राममिलन, प्रिंस चौधरी पुत्र सुनील चौधरी,किशन पुत्र ओमप्रकाश है यह सभी नौतनवा कस्बे के निवासी हैं इनके पास से 1 TVS sport और 1 पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई! पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए IPCधारा 147/20,375 411,419,420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post