महराजगंज
सोनौली
सोनौली:आधुनिक सेनिटाइजर टनल का सुधीर त्रिपाठी नें किया उद्घाटन
17 June, 2020
0
सोनौली/महराजगंज। दुनियाभर में आतंक मचा रहे कोवीड-19 के चलते हर एक देश अपने नागरिकों की सुरक्षा करने में लगे हैं। भारत सरकार भी देश में इस महामारी को रोकने के पूरे प्रयास कर रही है। इसी के चलते आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज नगर पंचायत सोनौली में अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी नें दो प्रमुख स्थानों पर आधुनिक सेनिटाइजर टनल लगवा कर जनता को समर्पित किया । सेनिटाइजर टनल का उद्घाटन सुधीर त्रिपाठी नें रिबन काटकर किया । सुधीर त्रिपाठी नें पत्रकारों को बताया कि जहां एक तरफ सैनिटाइजर एवं मास्क से सारे वार्ड वासियों को आच्छादित करने का काम किया जा रहा है तथा कम्युनिटी किचन के माध्यम से घर घर भोजन पहुंचाने का काम किया जा रहा है वहीं आज सभी लोगों को इस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए कस्बे के दो प्रमुख स्थानों पर आधुनिक सैनिटाइजर टनल लगवाया गया है। इस मौके पर ब्यापार मंडल अध्यक्ष-बबलू सिंह,सभासद-राजकुमार नायक,अमीर आलम,रामानंद रौनियार,बेचन प्रसाद,अफरोज खान,पप्पू सिंह,मुरारी मद्धेशिया,आशुतोष त्रिपाठी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संवाददाता:- दिलशाद अली
Previous article
Next article
